नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप
- फोटो : अमर उजाला
राजनांदगांव में आज से नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप का आगाज हो गया है। दिव्यांग खिलाड़ी व्हीलचेयर में बैठकर अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं। महिलाओं की छह टीम और पुरुषों की 11 टीमें यहां पहुंची हैं। देश के अलग-अलग राज्यों की और टीम भी यहां पहुंची हैं। आज से 29 नवंबर तक इनके बीच मैच खेला जाना है और इसमें से चयनित खिलाड़ी इंटरनेशनल बास्केटबॉल चैंपियनशिप खेलने थाईलैंड जाएंगे।
देश के अलग-अलग राज्यों से आए यह दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं। 120 महिलाएं और 150 पुरुष खिलाड़ी शामिल हुए हैं। इसमें कोच टीम मैनेजर और अन्य सदस्य भी शामिल हैं। व्हीलचेयर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में जिस खिलाड़ी का प्रदर्शन अच्छा रहेगा, उसका चयन थाईलैंड में होने वाले इंटरनेशनल चैंपियनशिप के लिए किया जाएगा।
हर राज्य के खिलाड़ी अपना बेस्ट देने को तैयार हैं और अपना बेस्ट दे रहे हैं, ताकि उनका चयन इंटरनेशनल टीम के लिए हो सके। शहर के दिग्विजय स्टेडियम में इस प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है, जिसे देखने भी लोग उत्साह से पहुंच रहे हैं। दिव्यांग खिलाड़ी नेशनल व्हीलचेयर प्रतियोगिता के माध्यम से अपने खेल का जौहर दिखा रहे हैं।