फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: बिलासपुर में आर्थिक तंगी के चलते मां-बेटे ने की आत्महत्या, दोनों करते थे मजदूरी

Thu, 28 Apr 2022 03:10 AM IST
Jeet Kumar पीटीआई, बिलासपुर

सार

महिला के पति प्रेम दास ने अपने पड़ोसियों की मदद से खिड़की से अंदर झांका तो मौत का पता चला। प्रेम दास विकलांग है और काम करने में असमर्थ है इसलिए वह घर पर ही रहता है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां आर्थिक तंगी के चलते अपने घर में मां बेटे ने आत्महत्या कर ली। महिला गांव में नौकरानी का काम करती थी और बेटा मजदूरी करता था।

विज्ञापन


पुलिस ने बुधवार को जानकारी दी कि महिला का नाम कृष्णा बाई मानिकपुरी (45) और लड़के का नाम अशोक दास (21) था। दोनों मंगलवार सुबह कोटा थाना क्षेत्र के कलारतराय गांव में अपने घर के एक कमरे में छत से लटके पाए गए।

उन्होंने बताया कि दोनों कमरे से बाहर सुबह देर तक नहीं निकले तो महिला के पति प्रेम दास ने अपने पड़ोसियों की मदद से खिड़की से अंदर झांका तो मौत का पता चला। प्रेम दास विकलांग है और काम करने में असमर्थ है इसलिए वह घर पर ही रहता है।
विज्ञापन


कोटा थाना क्षेत्र के थाना प्रभारी दिनेश चंद्र ने बताया कि मां और बेटे ने कर्ज लिया था और उसे चुकाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा था, क्योंकि मां बेटे किसी बीमारी से पीड़ित थे और दैनिक आधार पर काम नहीं करते थे।

अधिकारी ने कहा कि हालांकि मौके पर कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, लेकिन प्रथम दृष्टया ऐसा लगता है कि वित्तीय संकट और बीमारी ने उन्हें यह कदम उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें