फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur: 15 दिन से लापता वृद्धा का मिला सड़ा-गला शव, बेटी-दामाद से आई थी मिलने, ठंड से मौत की आशंका

Tue, 13 Dec 2022 03:27 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अंबिकापुर

सार

एसडीओपी अखिलेश कौशिक ने बताया कि महिला की बेटी और दामाद का बयान लिया गया है। महिला बिफैया शराब पीने की आदी थी। आशंका है कि में वह गिर गई होगी और ठंड से मौत हुई है। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
बाड़ी में मिला लापता महिला का शव। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में ठंड से एक महिला की मौत हो गई। वृद्ध महिला का शव सोमवार शाम सड़ी-गली हालत में सड़क पर पड़ा मिला है। हत्या की आशंका से पुलिस ने मौके पर फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वॉड को भी बुलाया था। हालांकि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली। महिला अपनी बेटी और दामाद से मिलने के लिए आई थी और 15 दिन से लापता थी। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र का था। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, उदयपुर के रेस्ट हाउस के पीछे कोसा बाड़ी में महिला का सड़ी-गली अवस्था में शव मिला था। हत्या की आशंका से मंगलवार को एसडीओपी अखिलेश कौशिक के नेतृत्व में जांच शुरू की गई।  इस दौरान करीब 500 मीटर दूर पर रहने वाले रंजीत अगरिया और उसकी पत्नी सुखमेन ने महिला के कपड़ों और शरीर की बनावट के आधार पर शव की शिनाख्त प्रतापपुर निवासी बिफैया अगरिया (60) के रूप में की। 

विज्ञापन
विज्ञापन


रंजीत ने पुलिस को बताया कि बिफैया उसकी पत्नी सुखेमन की मां थी। वें अपनी बेटी और दामाद से मिलने के लिए आई थीं। करीब 15 दिन पहले घर से निकलीं, इसके बाद से उनका कुछ पता नहीं था। उन्हें लगा कि वे अपने घर चली गई होंगी। फिलहाल पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। इस मामले में अभी तक हत्या जैसे कोई सबूत पुलिस के हाथ नहीं लगे हैं। ऐसे में पुलिस ने इससे इनकार किया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें