फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: दो बाइकों की टक्कर के बाद आग लगी, एक की मौत, तीन घायल, शादी के लिए लड़की देखकर लौट रहे थे

Tue, 13 Dec 2022 02:39 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कांकेर

सार

डॉक्टरों के अनुसार, त्रिलोक ध्रुव को सिर और फेफड़े में‎ गंभीर चोटें आई हैं।  वह कोमा‎ में है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई‎ है। दूसरा घायल किशन यादव के‎ पैर में फ्रेक्चर था। उसका ऑपरेशन करना पड़ा है। फिलहाल उसकी हालत स्थित है और खतरे से बाहर है। 
विज्ञापन
टक्कर के बाद धू-धू कर जलती बाइकें। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कांकेर में दो बाइकों की टक्कर के बाद आग लग गई। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग घायल हैं। इनमें से एक व्यक्ति कोमा में चला गया है। जबकि दो को धमतरी रेफर किया गया है। जिस युवक की मौत हुई है, वह शादी के लिए लड़की देखने गया था। आसपास के लोगों ने दोनों बाइकों को जलते देखा तो घायलों को घसीटकर किनारे किया। इसके बाद सभी को अस्पताल भेजा गया है। 

विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, चरामा के ग्राम जेपरा निवासी प्रकाश निषाद (45) अपने चाचा गौतम निषाद (55) के साथ शादी के लिए लड़की देखने भानुप्रतापपुर गया था। वहां से दोनों बाइक पर शाम करीब 7 बजे लौट रहे थे। इसी दौरान दूसरी बाइक पर आ रहे ग्राम हाराडुला निवासी त्रिलोक ध्रुव (25) और किशन लाल (25) से जेपरा के पास आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइकों में आग लग गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन




हादसा होते देख स्थानीय ग्रामीणों ने चारों युवकों को खींचकर दूर किया। इसके बाद सभी को चरामा अस्पताल भेजा गया। वहां डॉक्टरों ने प्रकाश निषाद को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके चाचा गौतम निषाद का उपचार जारी है। उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। वहीं दूसरी बाइक पर सवार त्रिलोक ध्रुव और किशन यादव की हालत गंभीर है। दोनों को धमतरी रेफर किया गया है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें