ऑयल मिल में आग की सूचना पर सभापति शेख नसीरुद्दीन पहुंचे हैं। वहीं पुलिस और फायरकर्मी भी मौजूद हैं। आग पर काबू पाने में जवानों को दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है। ऑयल होने के चलते परेशानी आ रही है। फिलहाल जान के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित एक ऑयल मिल में मंगलवार दोपहर भीषण आग लग गई है। आग की लपटें इतनी तेज हैं कि ऊपर तक दिख रही हैं। वहीं काले धुएं का गुबार दूर से दिखाई दे रहा है। सूचना मिलने पर फायरब्रिगेड की तीन गाड़ियां मौके पर हैं। हादसा सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, सिरगिट्टी स्थित शिवांगी ऑयल मिल में मंगलवार दोपहर अचानक से आग लग गई। शार्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल फायरकर्मी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रहे हैं। अफसरों के मुताबिक, मिल में प्रोसेसिंग का काम होता है। अन्य जगहों से भी फायरब्रिगेड बुलाई गई है।