फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त, लीलाधर नदी से उत्खनन कर ले जा रहे थे

Tue, 22 Nov 2022 03:50 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा

सार

हरदी बाजार क्षेत्र में माइनिंग अधिकारी और कर्मचारियों के फेरबदल होने के बाद फिर से अवैध रेत परिवहन और उत्खनन पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है। सराई सिंगार स्थित खनिज बैरियर पर टीम ने देर रात अवैध रूप से रेत परिवहन करने वाले ट्रैक्टर जब्त कर चालकों पर कार्रवाई की है। 
विज्ञापन
कोरबा में रेत का अवैध परिवहन करते दो ट्रैक्टर जब्त। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोरबा में माइनिंग विभाग की टीम ने अवैध रूप से रेत परिवहन कर ले जा रहे दो ट्रैक्टर सोमवार को जब्त किए हैं। दोनों ट्रैक्टर लीलाधर नदी में से रेत का उत्खनन कर ले जा रहे थे। यह कार्रवाई जिला माइनिंग अधिकारी के निर्देश पर की गई है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सराई सिंगार माइनिंग बेरियर पर टीम ने दोनों ट्रैक्टर पकड़े हैं। बताया जा रहा है कि विभाग को लीलाधर नदी से अवैध रूप से रेत परिवहन की सूचना मिली थी। इसके बाद जवानों ने घेराबंदी कर ट्रैक्टर रुकवा लिया। पूछताछ में पता चला कि रेत बेरिया लेकर जा रहे थे। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें