फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नक्सलियों का उत्पात : बीजापुर में स्वतंत्रता दिवस से पहले काटी सड़क, पेड़ों पर लगाए बैनर

Sun, 13 Aug 2023 01:07 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर

सार

बीजापुर में नक्सलियों ने दरभा सड़क को कई जगह से काटकर मार्ग बंद कर दिया है। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर सड़क मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध किया है। 
विज्ञापन
कटी हुई सड़क - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नक्सलियों ने स्वतंत्रता दिवस से दो दिन पहले उत्पात मचाया है। नक्सलियों ने कुटरू इलाके की दरभा सड़क को कई जगह से काटकर मार्ग बंद कर दिया है। नक्सलियों ने बैनर पोस्टर लगाकर सड़क मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध किया है। 

विज्ञापन


भैरमगढ़ ब्लॉक के कुटरू थाना क्षेत्र के केतुलनार से दरभा को जोड़ने वाली तीन किलोमीटर सड़क को नक्सलियों ने शनिवार व रविवार की मध्य रात को कई जगहों से काटकर मार्ग को बंद कर दिया हैं। नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी के नाम  यहां बैनर-पोस्टर लगाया गया है। बैनर-पोस्टर में नक्सलियों ने सड़क मरम्मत व खनिज परिवहन का विरोध जताया है। घटना को लेकर एडिशनल एसपी चन्द्रकांत गवर्णा ने बताया कि दरभा कच्ची सड़क को एक-दो जगह से काटने की सूचना मिल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बता दें कि केतुलनार से दरभा सड़क प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की है। पिछले साल इस सड़क पर मिट्टी मुरुम का काम किया गया था। उसके बाद यहां काम बंद हो गया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें