फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव : तैयारी में लापरवाही बरतने पर भड़के कलेक्टर, कई अधिकारियों को थमाया कारण बताओ नोटिस

Sun, 13 Aug 2023 12:35 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

सार

बेमेतरा जिले में भी चुनाव की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन, जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। इसी के चलते कलेक्टर ने जिला स्तर के कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस भेजा है।
 
विज्ञापन
कलेक्टर ऑफिस बेमेतरा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव को लेकर तैयारियां की जा रही हैं। बेमेतरा जिले में भी चुनाव की प्रारंभिक तैयारी शुरू हो गई है, लेकिन, जिला स्तर के अधिकारियों द्वारा लापरवाही बरती जा रही है। यही कारण है कि कलेक्टर ने जिला स्तर के कई अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस थमाया है।

विज्ञापन


कुछ विभागों द्वारा अभी तक मतदान कार्मिक प्रवेश प्रणाली (PPES)  में अधिकारियों-कर्मचारियों की  एंट्री की हार्ड कॉपी एवं प्रमाण-पत्र जिला निर्वाचन शाखा में उपलब्ध नहीं कराया गया है, जबकि कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी पीएस एल्मा ने बार-बार निर्देश भी दिया था। इसके बाद भी अधिकारियों द्वारा कलेक्टर के निर्देश का पालन नहीं किया जा रहा था। 

इस लापरवाही को देखते हुए कलेक्टर एल्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी, जिला विपणन अधिकारी, जिला प्रबंधक नागरिक आपूर्ति निगम, जिला पंजीयक, सहायक संचालक मत्स्य, सहायक संचालक उद्यानिकी, उप संचालक पशु चिकित्सा, उप संचालक समाज कल्याण, कार्यपालन अभियंता पीएमजेएसवाय, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण,कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवाए सहित जिले की सभी नगर पालिका अधिकारी, मुख्य कार्यपालन अधिकारी बेरला को छोड़कर अन्य सभी व जिले के सभी सरकारी कॉलेज के प्राचार्य को  कारण बताओ नोटिस जारी किया है। नोटिस में संबंधित जानकारी तत्काल वांछित जानकारी उपलब्ध कराते हुए स्पष्टीकरण  मांगा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें