फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: पड़ोसी ने सास-बहू की धारदार हथियार से हत्या की, फिर जहर खाकर दी अपनी जान

Wed, 08 Dec 2021 06:49 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, जांगजीर

सार

अब तक की जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक को अपनी पत्नी पर पड़ोसी अवैद्य सबंधों का शक था।
विज्ञापन
घटना जांजगीर के डभरा थाना क्षेत्र की है। (सांकेतिक फोटो) - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर में बीते सोमवार को देर रात एक युवक ने पड़ोस में रहने वाली सास-बहू की तेज धारदार हथियार से वार कर के हत्या कर दी। इसके बाद युवक अपने ससुराल रायगढ़ गया और वहां जहर खाकर अपनी भी जान दे दी। घटना शहर के डभरा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


अब तक की जांच में हत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। हालांकि, ऐसी आशंका जताई जा रही है कि आरोपी युवक को अपनी पत्नी पर पड़ोसी अवैद्य सबंधों का शक था। वहीं पड़ोसी से पुरानी रंजिश का बात भी सामने आई है। 

पुलिस के अनुसार खरकेना गांव के निवासी संतोषी बाई रत्नाकर और उसकी सास गुरबारी बाई की हत्या कर दी गई थी। जब जांच की गई तो पड़ोस में रहने वाले लक्ष्मण भारद्वाज का नाम सामने आया। पुलिस ने जब पता लगाया तो मालूम चला कि वह अपने ससुराल रायगढ़ भाग गया है और खुदकुशी कर ली है। इस कारण से वारदात की असली वजह सामने नहीं आ पाई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें