फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: शादी के लिए हुए विवाद के बाद प्रेमी ने की प्रेमिका की हत्या, कोरबा की है घटना

Tue, 07 Dec 2021 07:42 AM IST
सुभाष कुमार न्यूज डेस्क, अमर अजाला, कोरबा

सार

जानकारी के अनुसार सुजान मलिक का मोनिका मंडल से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह युवती को शादी के लिए मना रहा था। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई।
विज्ञापन
दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में प्रेमी द्वारा अपनी प्रेमिका की हत्या करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक दोनों के बीच शादी को लेकर विवाद हुआ था। इसी के बाद प्रेमी ने हत्या की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी प्रेमी ने युवती का गला दबाकर उसके सिर को पटक दिया, जिससे तत्काल ही युवती की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सुजान मलिक का मोनिका मंडल से पिछले 4 वर्षों से प्रेम प्रसंग था। वह युवती को शादी के लिए मना रहा था। इसी मामले को लेकर दोनों के बीच कहासुनी हुई। युवती प्रेमी से मिलने उसके घर पर गई, जहां उसकी हत्या कर दी गई। हत्या करने के बाद वह जंगल की ओर भाग गया। पुलिस जब घटना की जानकारी मिलने के बाद वारदात के स्थल पर पहुंची तो आरोपी जंगल में ही छुपा मिला। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है और युवती के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें