फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़: कवर्धा में युवक को जलाकर मार डाला, तालाब में मिली अधजली लाश

Sun, 24 Apr 2022 06:08 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आएगी। वहीं युवक के गले में गमछा भी मिला, जिससे साफ पता चलता है कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कवर्धा में शनिवार को एक युवक की लाश अधजली हालत में तालाब में मिली। पुलिस ने बताया कि लाश को देखकर लग रहा है कि पहले उसकी हत्या की गई इसके बाद लाश को जलाया गया। परिजनों के मुताबिक युवक शुक्रवार से लापता था।

विज्ञापन


मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है, पुलिस ने शव की पहचान करने के बाद परिजनों को सूचित कर दिया। मृतक का नाम रोहित है। युवक की मौत का पता लगते ही घर में कोहराम मच गया। परिजन भागकर मौके पर पहुंचे और फूट-फूटकर रोने लगे।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है रिपोर्ट आने के बाद सही बात सामने आएगी। वहीं युवक के गले में गमछा भी मिला, जिससे साफ पता चलता है कि युवक की गला घोंट कर हत्या की गई। इसके बाद उसे जलाया गया है। शव से मृतक की जीभ भी बाहर आ गई थी।
विज्ञापन


शुक्रवार को घर ने निकला था बाहर
पुलिस उसके परिजनों से भी पूछताछ कर रही है। परिजनों का कहना है कि रोहित शुक्रवार को घर से निकला था। मगर फिर वापस ही नहीं लौटा। शाम के वक्त भी हमने उसकी तलाश की थी, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली थी। पुलिस अब मामले की जांच में जुटी है। इस मामले को लेकर एसपी डॉ. लाल उमेंद सिंह ने कहा है कि जिस तरह से शव मिला है। उससे मामला हत्या का लग रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें