फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लक्की का चालाकी नहीं चला: ऑनलाइन मंगाया कटर; दुकान का तोड़ा ताला, 29 मोबाइल लेकर हुआ फरार, आरोपी गिरफ्तार

Wed, 10 Apr 2024 11:53 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

शातिर चोर कटर मशीन के मदद से मोबाइल दुकान का ताला काटकर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 नग मोबाइल जब्त किया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजधानी रायपुर में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ते जा रही है। चोर सुने मकानों पर धावा बोल रहे हैं। ऐसे एक घटना गंज थाना क्षेत्र में देखने को मिला है। आरोपी चोरी करने के लिए कटर समेत अन्य सामान को ऑनलाइन खरीदा था। इसके बाद उसने मोबाइल दुकान को निशाना बनाया। शातिर चोर कटर मशीन के मदद से मोबाइल दुकान का ताला काटकर लाखों रुपये के मोबाइल चोरी कर फरार हो गया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 29 नग मोबाइल जब्त किया है। 
विज्ञापन


दुकान मालिक हरीश श्रीवास ने थाना गंज में रिपोर्ट दर्ज कराया। उसने बताया कि उसका देवेन्द्र नगर चौक में श्रीवास ब्रदर्स के नाम से मोबाईल दुकान है। बीते तीन अप्रैल को रात में दुकान बंद कर ताला लगाकर अपने घर चला गया था। चार अप्रैल को दुकान खोलने पहुंचा तो दुकान का ताला टुटा हुआ था। साथ ही दुकान में रखें विभिन्न कंपनियों के मोबाइल गायब था। उसने अज्ञात चोर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इस पर गंज थाना पुलिस ने घटना के संबंध में प्रार्थी समेत आस-पास के लोगों से पूछताछ की। 

चोरी के मोबाइल को सस्ते दाम में बेच रहा था आरोपी 
इस दौरान पुलिस ने आरोपी युवक की पतासाजी के लिए मुखबिर भी लगाए साथ ही आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज भी खंगाले। इस दौरान मुखबिर से सुचना मिली कि एक व्यक्ति नया मोबाइल फोन सस्ते दाम में बेच रहा है। साथ ही ग्राहक की तलाश कर रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर मुखबिर के बताए हुलिए की पहचान कर आरोपी युवक को धरदबोचा। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम लक्की पटवा बताया। उसके पास रखे मोबाइल के संबंध में पूछताछ करने पर कोई कागजात नहीं दिखाया। 
विज्ञापन


ऑनलाइन कटर मंगवा कर काटा दुकान का ताला 
पुलिस के कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने थाना गंज क्षेत्रांतर्गत देवेन्द्र नगर चौक स्थित श्रीवास ब्रदर्स दुकान का ताला काटकर दुकान से विभिन्न कंपनियों के मोबाइल फोन चोरी करना बताया। आरोपी मूलतः राजनांदगांव का निवासी है, जो रायपुर में बीते दो महीने से एक निजी होटल में काम करता था। आरोपी ने मोबाइल दुकान के शटर में लगे ताला को कटर मशीन से काटकर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। वहीं आरोपी चोरी के उपयोगी सामान को ऑनलाइन मंगवाया था।

आरोपी गिरफ्तार 
मामले में आरोपी लक्की को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की विभिन्न कंपनियों के कुल 29 नग मोबाइल फोन, घटना में शामिल एक कटर मशीन, चार नग कटर ब्लेड़, एक ड्रील और एक स्कूटी जब्त किया है। इसकी कीमती लगभग 5 लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें