फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG Weather: छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश; लोगों को मिली गर्मी से राहत, आठ डिग्री तक गिरा रायपुर का पारा

Wed, 10 Apr 2024 10:48 AM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर

सार

छत्तीसगढ़ में इन दिनों निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश हो रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में इन दिनों निचले वायुमंडल में नमी का प्रवेश हो रहा है। इसके प्रभाव से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। बुधवार सुबह से ही कई इलाकों में बादल छाए हुए हैं। साथ ही बारिश हो रही है। बीते दिनों की तुलना में रायपुर का अधिकतम तापमान आठ डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हुई है। वहीं सर्वाधिक अधिकतम तापमान बलरामपुर में दर्ज किया गया।

विज्ञापन


मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में आने वाले 5 दिनों में अधिकतम तापमान में कोई विशेष परिवर्तन की संभावना नहीं है इसके बाद तापमान में वृद्धि हो सकती है। मौसम एक्सपर्ट का कहना है की नमी हवाओं का आगमन से प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला हुआ है वही प्रदेश के कुछ जगह पर हल्की बारिश होने की संभावना है साथ ही एक दो जगह पर गलत चमक के साथ वरजपत और अंदर चलने की संभावना है। 

आगामी दो दिनों में प्रदेश में मौसम का मिजाज बदला रहेगा और कुछ स्थानों पर गलत चमक के साथ बारिश होने की संभावना है साथ ही अंदर चलने के आसार हैं। बीते दिनों छत्तीसगढ़ में सुबह से ही मौसम बादल छाए हुए थे सुबह ही कई जगहों पर गलत चमक के साथ बारिश हो रही थी वहीं कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई। देर रात राजधानी रायपुर समिति इलाकों में हल्की बूंदाबांदी भी हुई। 
विज्ञापन


बीते दिनों की तुलना में प्रदेश में तापमान में गिरावट दर्ज की गई है सर्वाधिक अधिकतम तापमान 37.7 डिग्री सेल्सियस बलरामपुर में दर्ज किया गया है वहीं सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस अंबिकापुर में दर्ज किया गया राजधानी रायपुर कभी तापमान गिरकर 32.2 डिग्री सेल्सियस हो गया है। तापमान में गिरावट होने की वजह से मौसम खुशनुमा हो गया है। नहीं जनवरी की तरह मौसम सुहावना और ठंड का माहौल बना हुआ है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें