फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रमिक दिवस पर सौगात : छत्तीसगढ़ में महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ा, बुजुर्ग श्रमिकों को 10 हजार  रुपये मिलेंगे

Mon, 02 May 2022 08:26 AM IST
सुरेंद्र जोशी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर

सार

अभी छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह अब बढ़कर 22 फीसदी हो जाएगा।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार ने श्रमिक दिवस के मौके पर राज्य के सरकारी कर्मचारियों को बड़ी सौगात दी। सीएम भूपेश बघेल ने कर्मचारियों का महंगाई भत्ता पांच फीसदी बढ़ाने का एलान किया। इसी तरह बुजुर्ग श्रमिकों को 10 हजार रुपये की एकमुश्त सहायता राशि दी जाएगी। 

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में यह बढ़ोतरी 1 मई 2022 से लागू होगी। रविवार को सीएम बघेल ने ट्वीट कर यह जानकारी दी। अभी राज्य के कर्मचारियों को 17 फीसदी महंगाई भत्ता मिल रहा है। यह अब बढ़कर 22 फीसदी हो जाएगा। लंबे समय से कर्मचारी भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे।
मई दिवस पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कर्मचारियों व श्रमिकों के हित में बड़ी घोषणाएं की। उन्होंने छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण मण्डल में पंजीकृत भवन श्रमिकों व अन्य श्रमिकों के लिए सहायता योजना की घोषणा की। इस योजना में बुजुर्ग श्रमिकों को एक मुश्त 10 हजार रुपये की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। योजना के लिए ऐसे श्रमिक पात्र होंगे जिनकी न्यूनतम आयु 59 वर्ष तथा अधिकतम आयु 60 वर्ष होगी। ये श्रमिक बीते पांस सालों से मंडल में पंजीकृत होना चाहिए। 
विज्ञापन


ई रिक्शा के लिए महिलाओं को एक लाख रुपये सब्सिडी
सीएम बघेल ने महिला स्वावलंबियों को आगे बढ़ाने के लिए ई रिक्शा खरीदी पर अब 50 हजार रुपये की जगह एक लाख रुपये सब्सिडी देने की घोषणा की। नोनी सशक्तीकरण योजना में 18 वर्ष की आयु सीमा में 3 वर्ष की वृद्धि करते हुए अब योजना का लाभ 21 वर्ष तक की बालिकाओं को देने की घोषणा की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें