फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: ट्रेन में सांप मिलने से मचा हड़कंप, विलुप्त प्रजाति के ग्रीन वाइन स्नैक का किया गया रेस्क्यू

Sun, 22 Oct 2023 07:26 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

स्नेक कैचर राजू ने यह भी बताया कि यह सांप अक्सर बहुत कम लोगों को काटता है और काटने के बाद सूजन और बुखार आ जाता है लोगों की मौत नहीं होती छोटे बच्चों को काटने पर मामला गंभीर हो सकता है।
विज्ञापन
ट्रेन में सांप मिलने से मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब तक आपने लोगों को ही ट्रेन में सफर करते देखा और सुना होगा। लेकिन सांप केरल से ट्रेन में यात्रा करते हुए केरल से कोरबा पहुंच गया। केरल के यशवंतपुर से कोरबा के बीच चलने वाली यशवंतपुर में एक्सप्रेस में अति दुर्लभ प्रजाति का ग्रीन वाईन स्नैक कोरबा पहुंच गया। ट्रेन के एक बोगी में सांप की मौजूदगी से यात्रियों के बीच हड़कंप मच गया। यात्रियों के बीच अफरा-तफरी की स्थिती निर्मित हो गई। तत्काल मदद के लिए सर्पमित्रों को फोन किया गया। मौके पर पहुंचे सर्पमित्र राजू बर्मन ने सांप का रेस्क्यु किया तब जाकर यात्रियों के साथ ही रेल प्रबंधन ने राहत की सांस ली।

विज्ञापन

स्नैक कैचर राजू कुमार ने बताया कि उसे फोन पर जानकारी मिली कि यशवंतपुर ट्रेन में एक सांप निकला हुआ है इसके बाद हड़कप मच गया है। जब वह मौके पर पहुंचा तो देखा कि विलुप्त प्रजाति का ग्रीन वाइन स्नैक है जो अधिकतर केरल में पाया जाता है छत्तीसगढ़ में बहुत कम देखने को मिलता है अधिकांश हरे-भरे और जंगल वाले क्षेत्र में इस सांप को देखा जा सकता है। 

 

स्नेक कैचर राजू ने यह भी बताया कि यह सांप अक्सर बहुत कम लोगों को काटता है और काटने के बाद सूजन और बुखार आ जाता है लोगों की मौत नहीं होती छोटे बच्चों को काटने पर मामला गंभीर हो सकता है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें