फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की हुई मौत, पूरे इलाके में मचा हड़कंप

Wed, 27 Sep 2023 09:13 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा में लगातार पिछले तीन दिनों से रुक रुककर झमाझम बारिश और आकाशी बिजली का कहर देखने को मिल रहा है। जिसके कारण आम लोगों के जीवन पर काफी असर पड़ रहा है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सर्वमंगला रोड कनकी स्थित सोनपुरी गांव में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। बुधवार की सुबह लगभग छह बजे मवेशी गांव के आसपास थे। जहां अचानक तेज बारिश होने लगी, इसके बाद सभी मवेशी गांव के पास महुआ पेड़ के नीचे चले गए। अचानक आकाशी बिजली गिरने से आधा दर्जन से अधिक मवेशियों की मौत हो गई। वहीं, कुछ मवेशी बच गए। ग्रामीण जब खेत पर काम करने गए उनकी नजर पड़ी। तब उन्होंने इसकी सूचना गांव में जाकर मवेशियों के मालिक को दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें