बताया जा रहा है कि रामपाल राठिया अपने खेत की तरफ गया हुआ था इसी दौरान मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काले बादल छा गए। इसी दौरान झमाझम बारिश हुई जिससे बचने के लिए रामपाल पेड़ के नीचे चला गया।
कोरबा के करतला थाना क्षेत्र के ग्राम पीड़िया में उस वक्त सनसनी फैल गई जब आकाशीय बिजली की चपेट में आने एक 21 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक का नाम रामपाल राठिया है, जो अपने खेत की तरफ गया हुआ था तभी जोरदार बारिश हुई और आसमान से बिजली गिरी जिसकी चपेट में रामपाल आ गया और उसका अंत हो गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि रामपाल राठिया अपने खेत की तरफ गया हुआ था इसी दौरान मौसम में परिवर्तन हुआ और आसमान में काले बादल छा गए। इसी दौरान झमाझम बारिश हुई जिससे बचने के लिए रामपाल पेड़ के नीचे चला गया। तभी आसमान से बिजली गिरी जिसकी चपेट में रामपाल आ गया और उसकी मौत हो गई।
मृतक के पिता नील राठिया ने बताया कि लगातार दो दिनों से हो रही बारिश होने के चलते खेत में पानी भर गया था जिसके चलते उसका बेटा खेत में काम करने गया हुआ था। उसे कोटवार के माध्यम से सूचना मिली की उसकी बेटे की मौत आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई है। रामपाल राठिया की मौत से पूरा परिवार मातम में डूब गया है।