कोरबा में विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद कोरबा विधायक लखनलाल देवांगन ने पत्रकारों से कहा कि चुनाव के बाद क्षेत्र की सभी जनता उनके लिए समान है और विकास कार्य की गाथा बगैर भेदभाव के लिखी जाएगी। सभी ने समर्थन दिया। इस वजह से किसी के साथ भेदभाव नहीं होगा। इस मौके पर कटघोरा विधायक ने कहा कि कटघोरा को जिला बनाने का प्रयास करते हुए अतिक्रमणकारियों को बख्शा नहीं जाएगा।
विधायक लखनलाल देवांगन ने कहा कि कांग्रेसियों द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम की ओर भी ध्यान नहीं दिया, इस वजह से विधानसभा के प्रत्येक क्षेत्र से उन्हें भरपूर समर्थन मिला जिसके लिए सभी का आभार। मंत्री बनने के सवाल पर उन्होंने कहा कि इसका निर्णय हाईकमान द्वारा किया जाएगा। इसके पूर्व में कभी भी मेरे द्वारा किसी भी पद की मांग नहीं की गई। पार्टी ने खुद ही उन्हें महत्वपूर्ण कार्य सौंपा है। इस बार भी कुछ इसी तरह के महत्वपूर्ण पद मिलने की संभावना है।
प्रेस वार्ता के दौरान पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर सहित वरिष्ठ भाजपा नेता जोगेश लांबा, अशोक चावलानी, गोपाल मोदी, हितानंद अग्रवाल, नरेन्द्र देवांगन, प्रफुल्ल तिवारी, आरिफ खान सहित सहित सभी प्रकोष्ठ के पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।