फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Korba: तेज रफ्तार का कहर, सड़क हादसे में बाइक सवार की मौत दूसरे की हालत गम्भीर, मृतक के घर में पसरा मातम

Wed, 10 Jan 2024 01:06 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा

सार

एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंची। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोरबा जिले में सड़क हादसों का दौर थमने का नाम नहीं ले रहा है। रोजाना होने वाले हादसों में बेवजह ही लोग काल के गाल में समा रहे हैं। उरगा थाना क्षेत्र के तहत ग्राम कनबेरी के पास खैरभावना स्कूल के पास बीती रात जबरदस्त हादसा हो गया। दो बाइकों के बीच आमने-समने हुई भिडंत में एक युवक की जहां मौके पर ही मौत हो गई वहीं दूसरा गंभीर रुप से घायल हो गया। राहगीरों के माध्यम से पुलिस तक सूचना पहुंची। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। 

विज्ञापन

 

मृतक 30 वर्षीय रामा मरकाम और उसका दोस्त दोनों पाली चैतना के रहने वाले हैं दोनों दोस्त हैं और कनबेरी के निजी पावर प्लांट में काम करते हैं चुकी गांव दूर होने के कारण दोनों वहीं रहते हैं बीच-बीच में छुट्टी होने पर दोनों दोस्त अपने गांव घूमने जाया करते थे। मंगलवार की रात दोनों किसी काम से घूमने निकले थे तभी हादसा हो गया। स्थानीय लोगों की माने तो पैंटोरा से कोरबा की तरफ एक बाइक जा रही थी वहीं दूसरी बाइक तरदा से कनबेरी की तरफ आ रही थी। इसी दौरान दोनों बाइक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई और एक बाइक पर दो लोग सवार थे जहां बाइक चला रहे रामा की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। वहीं दूसरे बाइक चालक को मामूली चोट आई है। 


उरगा थाना प्रभारी युवराज तिवारी ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए मृतक के परिजनों को इसकी सूचना दी गई। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

   

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें