कोरबा जिले के बालको वन परिक्षेत्र के टापरा गांव के शैगोंन जंगल में तेंदूपत्ता तोड़ने गई दो महिलाओं पर दो भालुओं ने हमला कर दिया। घायल 50 वर्षीय फूलकुंवर और घायल 55 वर्षीय चंद्रमति दोनों बालको वन परिक्षेत्र के टापरा गांव की रहने वाली हैं। दोनों रिश्ते में मितानिन होते हैं और सुबह 9:00 बजे लगभग एक साथ तेंदूपत्ता तोड़ने गांव से लगे जंगल में गए हुए थे। तेंदूपत्ता तोड़ते समय अचानक भालुओं ने हमला कर दिया।
विज्ञापन
घायल फुलकुंवर खून से लतपथ किसी तरह घर पहुंची और घटनाक्रम की जानकारी दी इसके बाद घायल पड़ी महिला को घर लेकर आए और इसकी सूचना 112 और वन विभाग को दी गई। जहां मौके पर पहुंचे घायलों को वन कर्मियों के द्वारा जिला मेडिकल कॉलेज के लिए रवाना किया गया।
बालको वनपरी क्षेत्र के टापरा वित्त प्रभारी संतोष कुमार ने बताया कि घटना की सूचना मिलते हैं घटना स्थल पहुंचकर घटनाक्रम की जानकारी लिए वहीं गालुक अस्पताल में भर्ती कराया गया और उनका बयान दर्ज कर उन्हें वन विभाग से मिलने वाली सहायता राशि ₹500 प्रदान की गई।