फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरबा: सड़क से खेत में जा गिरा बाइक सवार, मौत...जांच में जुटी कुसमुंडा पुलिस

Mon, 31 Oct 2022 12:44 PM IST
विक्रांत चतुर्वेदी अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
विज्ञापन
कोरबा: सड़क से खेत में जा गिरा बाइक सवार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत बीते रात दो अलग-अलग घटनाओं में दो बाइक सवार युवकों की मौत हो गईI एक ओर जहां पहली घटना लक्ष्मण गेवरा टिपर मार्ग पर 23 वर्षीय रूपेश कुमार सड़क हादसे का शिकार हुआ तो वहीं गेवरा बस्ती से पंतोरा जाने वाले मार्ग पर बाता बिरदा गांव के पास सड़क किनारे खेत पर एक व्यक्ति बाइक सहित पड़ा हुआ था।

विज्ञापन


सुबह मार्ग से गुजरने वाले लोगो की नजर उस पर पड़ी, उसके माथे पर चोट के निशान थे, व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। कुसमुंडा पुलिस को मामले की सूचना दी गई, व्यक्ति की पहचान उरगा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहीडीह निवासी मनमोहन पिता संतराम कोशले के रूप में हुई है। 

कुसमुंडा थाना प्रभारी राजेश जांगड़े ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्रवाई की गई जहां मृतक की शिनाख्त के बाद शव का पोस्टमार्टम के लिए रवाना कर दिया गया है। वहीं घटनास्थल के आसपास लोगों से पूछताछ की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें