फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kanker: लोकसभा चुनाव कार्यालय का मंत्री टंकराम वर्मा ने किया शुभारंभ, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Thu, 01 Feb 2024 10:18 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
विज्ञापन
Kanker News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कांकेर में लोकसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो गई है। बुधवार को कांकेर में लोकसभा के केंद्रीय चुनावी कार्यालय का शुभारंभ राजस्व एवं युवा कल्याण मंत्री टंकराम वर्मा व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लता उसेण्डी के द्वारा फीता काटकर कार्यकर्ताओं की मौजूदगी में किया गया।

विज्ञापन


मंत्री टंकराम वर्मा ने मीडिया से बात करते हुए कहा चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के साथ ही लोकसभा की तैयारी तेज हो गई हैं। सभी कार्यकर्ताओं में चुनाव को लेकर काफी उत्साह है। पार्टी ना केवल कांकेर लोकसभा जीतेगी बल्कि छत्तीसगढ़ की सभी 11 की 11 लोकसभा का चुनाव जीतेगी। लोकसभा चुनाव में प्रत्याशी चयन के चुनाव पर उन्होंने पार्टी का केंद्रीय नेतृत्व तय करेगा कि टिकट किसे मिलती है। युवाओं को मौका मिलने के सवाल पर उन्होंने कहां कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में हुए विधानसभा चुनाव में युवाओं को मौका दिया गया है। इस बार किसे मौका मिलता है, वह केंद्रीय नेतृत्व ही तय करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें