फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: हजारों शिक्षकों को नहीं मिल रहा पुरानी पेंशन का लाभ, टीचर्स एसोसिएशन ने विधायक को सौंपा ज्ञापन

Sun, 10 Sep 2023 06:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

विधायक ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। ज्ञात हो कि पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति की मांग जनघोषणा पत्र 2018 में शामिल है, जिसमें पुरानी पेंशन को फिर से बहाल किया गया है।
विज्ञापन
टीचर्स एसोसिएशन ने पंडरिया विधायक को ज्ञापन सौंपा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छग टीचर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी के नेतृत्व में रविवार को कबीरधाम जिले के पंडरिया विधायक ममता चन्द्राकर से कवर्धा स्थित उनके निवास में मुलाकात कर शिक्षक संवर्ग के चार सूत्रीय मांगों पर चर्चा कर ज्ञापन सौंपा। चार सूत्रीय मांगों में शिक्षक एलबी संवर्ग के संविलियन के पहले की सेवा अर्थात शिक्षाकर्मी के पद पर प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा अवधि की गणना कर पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति का लाभ प्रदान करना, पेंशन निर्धारण हेतु अर्हकारी सेवा केंद्र सरकार की तरह 33 वर्ष के स्थान पर 20 वर्ष करना, शिक्षक एलबी संवर्ग को शिक्षक, व्याख्याता व प्राचार्य के पद पर पदोन्नति प्रदान किया जाना शामिल है।  

विज्ञापन

विधायक ने प्रतिनिधियों को आश्वस्त किया कि शिक्षकों की मांगों को मुख्यमंत्री के समक्ष रखेंगे। ज्ञात हो कि पुरानी पेंशन व क्रमोन्नति की मांग जनघोषणा पत्र 2018 में शामिल है, जिसमें पुरानी पेंशन को फिर से बहाल किया गया है। लेकिन, शिक्षक एलबी संवर्ग को संविलियन तिथि से पुरानी पेंशन का लाभ देने के कारण हजारों शिक्षक पुरानी पेंशन से वंचित हो जाएंगे। 

 

क्रमोन्नत वेतनमान का लाभ अभी तक नहीं दिया जा रहा है। इस दौरान एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार चन्द्रवंशी केशलाल साहू, जयप्रकाश चन्द्रवंशी, चतुर मेरावी, नरेंद्र चंद्रोल, राजेन्द्र निर्मलकर आदि उपस्थित थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें