इस पूरे मामले को लेकर एसपी कार्यालय कवर्धा में शिकायत की। बोड़ला पुलिस ने आठ सितंबर को दोनों आरोपी बृजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्तमान में दोनों आरोपी फरार हैं।
कबीरधाम जिले में कृषि केन्द्र खोलने के नाम पर एक युवक से 2.29 लाख रुपए की ठगी हुई है। एसपी कार्यालय में शिकायत के बाद दो आरोपियों के खिलाफ बोड़ला थाना में धारा 34 व 420 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पूरा मामला कबीरधाम जिले के बोड़ला थाना क्षेत्र के तहत ग्राम पोंडी का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार पीड़ित सुरेश तिवारी पिता उधो प्रसाद तिवारी उम्र 51 साल ने अपने आवेदन में बताया कि बीते साल 14 अप्रैल से अलग-अलग तारीख में किसान एग्रो नामक कंपनी के प्रचार प्रसार के लिए ब़्रजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा ने ग्राम पोंडी में खाद, बीज, पशु आहार, कीटनाशक दवाईयों का विक्रय करने कंपनी का ब्रांच खोलने का झांसा देकर नगद राशि, बैंक चेक, आरटीजीएस के माध्यम से अब तक 2 लाख 29 हजार रुपए लिए है।
लेकिन, आरोपियों द्वारा खाद, बीज, पशु आहार, कीटनाशक दवाईयों की सप्लाई नहीं की गई। पीड़ित द्वारा लगातार आरोपी ब़्रजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा को फोन कर सप्लाई की मांग की जाती थी। इसके बाद भी दोनों ने ध्यान दिया है। बाद में आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर बंद कर दिया। इस पूरे मामले को लेकर एसपी कार्यालय कवर्धा में शिकायत की। बोड़ला पुलिस ने आठ सितंबर को दोनों आरोपी बृजेश यादव व ज्ञानेश्वर शर्मा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। वर्तमान में दोनों आरोपी फरार हैं।