फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: शादी का झांसा देकर नाबालिग को भागा ले गया पुणे... होटल में बनाया हवस का शिकार; आरोपी गिरफ्तार

Tue, 09 Jul 2024 10:45 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

आरोपी की पहचान विजय कुमार (20 वर्ष) निवासी रेंगाखार के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने बताया कि 19 जून की रात में नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर बाइक में बैठाकर ले गया था। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम जिले में नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने शादी का झांसा देकर नाबालिग को पुणे (महाराष्ट्र) भगा ले गया था। इसके बाद दुष्कर्म किया। मामला जिले के नक्सल प्रभावित थाना रेंगाखार का है। एडिशनल एसपी पुष्पेन्द्र सिंह बघेल ने बताया कि पीड़िता के पिता ने 26 जून को थाना में शिकायत दर्ज कराई थी। 

विज्ञापन


पीड़ित पिता ने अपनी शिकायत में बताया कि 18-19 जून की दरम्यानी रात में उसकी नाबालिग बेटी को कोई अज्ञात व्यक्ति  बहला-फुसलाकर भगा कर ले गया है। मामले में धारा-363 के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू की। जांच में आरोपी व अपहृता की पुणे (महाराष्ट्र) में होने की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम को पुणे के लिए रवाना किया गया था, जहां से नाबालिग को आरोपी के कब्जे से बरामद किया। आरोपी विजय कुमार (20 वर्ष) पिता मेहत्तर कुंभकार निवासी रेंगाखार से पूछताछ की गई, जिसने बताया कि 19 जून की रात में नाबालिग को बहला फुसलाकर शादी करने का प्रलोभन देकर बाइक में बैठाकर साल्हेवारा, धमतरी, अंबिकापुर के बाद पुणे ले जाकर एक कमरे में दुष्कर्म करने की बात कबूल की है। इस प्रकरण में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत कार्रवाई की जा री है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें