फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kabirdham: 70 लाख रुपये की कीमत का 324 किलो गांजा जब्त, एक आरोपी गिरफ्तार, ले जाया जा रहा था यूपी

Mon, 19 Feb 2024 11:16 PM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

पकड़े गए वाहन में अलग-अलग पॉलीथीन में करीब 334 किलो गांजा था। गांजा को बरमपुर (उड़ीसा) से इटावा (यूपी) ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कबीरधाम पुलिस ने गांजा तस्करी के मामले में सोमवार देर शाम 7 बजे एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 70 लाख रुपये की कीमत का 334 किलो  गांजा जब्त किया है। यह कार्रवाई कबीरधाम जिले के चिल्फी थाना ने की है।

विज्ञापन


एसपी डॉक्टर अभिषेक पल्लव ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की एक ट्रक में ज्वार की सप्लाई के आड़ में गांजा का अवैध परिवहन किया जा रहा है। पुलिस ने थाना के पास नाकेबंदी कर वाहन को रुकवाया। वाहन में अलग-अलग पॉलीथीन में करीब 334 किलो गांजा था। गांजा को बरमपुर (उड़ीसा) से इटावा (यूपी) ले जाया जा रहा था।

इटावा से इसे देश के अन्य हिस्सों में सप्लाई किए जाने की तैयारी थी। कबीरधाम जिले में अब तक की ये दूसरी बड़ी कार्रवाई है। इससे पहले बीते हफ्ते गुरुवार को इसी थाने की पुलिस ने 10 क्विंटल गांजा जब्त किया था। वर्तमान के मामले में आरोपी शमीम (उम्र 44) पिता इशाक अहमद, निवासी एटा (मैनपुरी) के खिलाफ नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। साथ ही वाहन मालिक और इस अवैध कारोबार में जुड़े लोगों के बारे में खोजबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें