फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: सनकी पिता की पिटाई से एक बच्ची की मौत, दूसरी अस्पताल में भर्ती, खिलौने को लेकर हुआ था झगड़ा

Sun, 18 Aug 2024 12:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले में एक सनकी पिता ने दो मासूम बच्चियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। अलीशा परवीन 8 वर्ष की मौत हुई है दूसरी बच्ची अलीना परवीन का बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में एक सनकी पिता ने दो मासूम बच्चियों के साथ बेरहमी से मारपीट की। अलीशा परवीन 8 वर्ष की मौत हुई है दूसरी बच्ची अलीना परवीन का बीडीएम अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने आरोपी पिता को हिरासत में ले लिया है। घटना चांपा थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार मिशन फटक के पास रहने वाला सलमान उर्फ डिशान अली गाड़ी मेकैनिक का काम करता है। वह अपनी दो बेटी अलीशा और अलीना के साथ रहता था। शनिवार की दोपहर में दोनो बहनों में खिलौने को लेकर झगड़ा हो रहे थे। जिससे पिता गुस्से में आकर अपनी दोनो बेटियो को बेरहमी से पीटने लगा हाथ मुक्के और बेल्ट की पिटाई से दोनो के शरीर में चोट के निशान पड़ गए। जिसके वह चला गया आस पास के पड़ोसियों को पता चला की दोनो बहनों की हालत गंभीर है जिन्हे देर शाम बीडीएम अस्पताल लेकर उपचार के लिए पहुंचे। जिसमे डॉक्टर ने जांच के बाद बड़ी बेटी अलीशा परवीन को मृत घोषित किया, वही छोटी बेटी अलीना परवीन का उपचार जारी है। 

घटना की जानकारी चांपा पुलिस को मिलने पर अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। एसडीओपी यदुमणी सिदार ने बताया की पिता सलमान उर्फ डीशान अली को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पड़ोसियों से कुछ खास करने पर पता चला कि सलमान उर्फ डीशान अली जोकि संकी किस्म का आदमी है उसका अपनी पत्नी के साथ रोजाना लड़ाई झगड़ा किया करता था जिससे तंग आकर घर छोड़ कर दूसरे जगह रहने लगी और दोनो बेटी पिता को रख लिया था। मां अपनी दोनो बेटियो से बीच बीच में मिलने आया करती थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें