फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म, कानपुर से पुलिस ने हिरासत में लिया, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 28 Sep 2024 07:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाना और दुष्कर्म के आरोपी राजेन्द्र बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  नाबालिग लड़की को यूपी के कानपुर से बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के बलौदा पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला फुसलाकर भगा ले जाना और दुष्कर्म के आरोपी राजेन्द्र बर्मन को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।  नाबालिग लड़की को यूपी के कानपुर से बरामद किया गया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के परिजनों ने बलौदा थाने में 2 जून को एफआईआर दर्ज कराया की सुबह करीबन 6 बजे घर से बिना बताए कहीं चली गई है आस पास तलाश की मगर कुछ पता नहीं चला। अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धारा 363 के तहत मामला दर्ज कर जांच पड़ताल की जा रही थी। इस दौरान नाबालिग लड़की कानपुर यूपी में होने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम भेजी गई थी। 

 

नाबालिग लड़की को 26 सितंबर को आरोपी राजेन्द्र बर्मन के कब्जे से बरामद कर जांजगीर चांपा बलौदा थाना लेकर पहुंचे। इस दौरान महिला पुलिस अधिकारी के सामने नाबालिग लड़की का कथन लिया गया जिसमें जबरदस्ती करते हुए राजेन्द्र बर्मन के द्वारा दुष्कर्म करने की बात कही।

विज्ञापन


आरोपी राजेन्द्र बर्मन 21 वर्ष को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया है। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें