फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा: कुएं में शख्स को निकालने उतरे चार लोगों की मौत, गैस रिसाव से गई पांच की जान

Fri, 05 Jul 2024 11:48 AM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा में दर्दनाक हादसा सामने आया है। कुएं में जहरीली गैस रिसाव के कारण पांच लोगों की मौत हो गई है। आज घटना सुबह 7.30 बजे की है। इसके बाद गांव में मातम छा गया है।
विज्ञापन
Janjgir Champa News - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले के एक गांव में उस वक्त मातम छह गया, जब गांव के ही कुएं में पांच लोगों की मौत हो गई। दरअसल, कुएं में गिरी लकड़ी को निकालने के लिए एक व्यक्ति कुएं में उतर गया। कुएं से निकल रही जहरीली गैस से उसकी मौत हो गई। उसे बचाने के लिए पड़ोस में रह रहे चार लोग एक-एक कर उतरे। वहां जहरीली गैस की वजह से उनकी भी मौत हो गई। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि रामचंद्र जायसवाल कुएं में गिरी लकड़ी निकालने अंदर गया था, तभी गैस रिसाव होने लगा। जिसे बचाने पडोस के रमेश पटेल आया। उसकी भी दम घुटने लगा। फिर उसे बचाने रमेश के दोनों बेटे राजेंद्र, जितेंद्र भी कुआं अंदर गए। इसके बाद पड़ोस के ही टिकेश चन्द्रा उसे बचाने के लिए अंदर गया, गैस रिसाव से सभी ती भी मौत हो गई। इस घटना से कुल पांच लोगों की मौत हो गई। 

मृतकों का नाम रामचंद्र जायसवाल 60 वर्ष, पड़ोसी रमेश पटेल 50 वर्ष, रमेश पटेल के दो बेटे जितेंद्र पटेल 25 वर्ष, राजेंद्र पटेल 20 वर्ष, एक और पड़ोसी टिकेश्वर चंद्रा 25 वर्ष बताया जा रहा है। बताया जा रहा है कि टिकेश चंद्रा की तीन महीने पहले ही शादी हुई थी। दम घुटने से सभी की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। 
विज्ञापन


मामले में जांजगीर चांपा एसपी विवेक शुक्ला ने कहा कि बिलासपुर के एसडीआरएफ की टीम की इंतजार की जा रही है। स्थानीय गोताखोर पहुंचे हुए मगर ऑक्सीजन मास्क नहीं होने के कारण रिंग कुएं में नहीं उतरा गया है। शव को निकलने के बाद अस्पताल भेजा जायेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें