इस हादसे में मौके पर ही गेंदबाई की मौत हो गई जबकि रामगोपाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया जिले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।
जांजगीर चांपा जिले के ग्राम तिलाई के एनएच 49 में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई है। जिसके बाद दोनों बाइक सवार एक दूसरे से दूर जा गिरे। इस हादसे में दो लोगं की मौत हो गई। दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं। दोनों घायल युवकों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना सिटी कोतवाली जांजगीर क्षेत्र की है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के मुताबित ग्राम मुड़पार के रहने वाले रामगोपाल पटेल अपनी पत्नी गेदबाई के साथ बाइक से ग्राम तिलाई के ग्रामीण बैंक पैसा निकालने के लिए जा रहे थे। आज शनिवार को छुट्टी होने की जानकारी नहीं थी। जिसके बाद दोनों पति पत्नी घर वापस जा रहे थे। तभी एनएच 49 रोड पहुंचे ही थे की सामने से आ रही दूसरी बाइक में सवार दो युवकों ने जोरदार टक्कर मार दी।
इस हादसे में मौके पर ही गेंदबाई की मौत हो गई जबकि रामगोपाल पटेल गंभीर रूप से घायल हो गया जिले उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।