फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस ने चलाया बरामदगी अभियान: ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से चाकू और एयर पिस्टल मंगाने वालों के खिलाफ कार्रवाई

Fri, 22 Sep 2023 07:18 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगाए जाने की सूचना पर, साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं। 
विज्ञापन
पुलिस ने चलाया बरामदगी अभियान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले में आगामी चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस ने अवैध रूप से धारदार हथियार, बटनदार चाकू, एयर पिस्टल रखने वालों पर नजर रखी जा रही थी।  ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगाए जाने की सूचना पर, साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं। 

विज्ञापन

ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए साथ ही उन सभी को इस प्रकार के हथियार मंगानें का कारण पूछा गया जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू  मंगाये थे। सभी को बरामद किया गया और सभी के अभिभावकों को समझाइश दिया गया। जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था, जो आर्डर रिसीव नहीं हुआ था, उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गया और आगे से इस तरह के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्रवाई में लगभग 50 चाकू और दो एयर पिस्टल बरामद किये गए। 

 

एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी और एडिशनल एसपी अर्चना झा ने प्रेसवार्ता कर बताया कि बरामदगी अभियान के दौरान मंगाए गए चाकू युवा वर्ग के लोग हैं। जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम है। अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू, छुरी ना रखने के लिए समझाइश दें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें