फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: पिकअप वाहन पलटने से पांच लोग घायल, सभी को उपचार के लिए सीएचसी में कराया गया भर्ती

Mon, 08 Jan 2024 07:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

सड़क पर चीख पुकार के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बुजर्ग व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोट आई है।
विज्ञापन
बीच सड़क पर पलटा वाहन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के कोटमी सोनार मार्ग में पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर सड़क में पलट गया। पिकअप में 20 लोग सवार थे जिसमें पांच लोगों को चोट आई है। घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अकलतरा थाना क्षेत्र की घटना बताई जा रही है। 

विज्ञापन

 

मिली जानकारी अनुसार,पिकअप वाहन में 20 लोग सवार होकर साजापली से मुंगेली जिले के ग्राम पेंड्री तालाब में नहाने गए हुए थे। जहां से सभी वापस अपने गांव साजापली आ रहे थे तभी अचानक पिकअप वाहन चालक दुर्गेश खूंटे ने अपना नियंत्रण खो दिया जिससे वाहन सड़क किनारे जा पलटा। वहीं पिकअप वाहन में सवार 20 लोग सड़क किनारे जा गिरे। 
 

सड़क पर चीख पुकार के बाद आसपास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल अकलतरा में भर्ती कराया गया है। वहीं एक बुजर्ग व्यक्ति को सिर पर गंभीर चोट आई है। जिसे उपचार के बाद बिलासपुर रेफर किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें