फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: नहर में डूबने से बच्चे की मौत, 18 घंटे बाद बरामद हुआ शव, नहाने गया था रितेश

Fri, 15 Mar 2024 02:08 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय से होकर गुजरी हसदेव नहर में एक बच्चा नहने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर नहर में शव को 18 घंटे बाद बरामद किया गया है।
विज्ञापन
नहर में डूबने से मासूम की मौत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जांजगीर चांपा जिले के जिला मुख्यालय से होकर गुजरी हसदेव नहर में एक बच्चा नहने के दौरान पानी के तेज बहाव में बह गया। जिला मुख्यालय से 12 किलो मीटर दूर नहर में शव को 18 घंटे बाद बरामद किया गया है। मृतक बच्चे की पहचान रितेश बघेल उम्र सात साल के रूप में की गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र की है। 

विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार, सिटी कोतवाली पुलिस को गुरुवार की देर शाम पिता दीपक बघेल ने पुलिस को सूचना दी की उसका बेटा रितेश बघेल नहाने गया हुआ था। उसका कपड़ा साइकिल नहर के किनारे रखा हुआ मिला था, आस पास खोज बीन की मगर कुछ पता नहीं चला पाया है। 
 

 

घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और नगर सैनिक गोताखोरों को बुलाया गया। नहर में खोज बीन शुरू कि गई मगर कुछ पता नहीं चला। रात होने के कारण खोजबीन बंद की गई। आज शुक्रवार की सुबह ग्रामीणों ने नहर में बहते हुए बच्चे के शव देखा और पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलने पर गोताखोरों की टीम और पुलिस की टीम पहुंची शव को नहर से बाहर निकला गया। 

 

मृतक बच्चा रितेश बघेल का शव 18 घंटे बीत जाने के बाद जिला मुख्यालय से 18 किलो मीटर दूर ग्राम अवरिद के नहर से बरामद किया गया है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें