फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janjgir Champa: पत्नी के चरित्र पर शक करता था पति, दोनों के बीच हुआ झगड़ा, गला दबाकर बिंदिया की कर दी हत्या

Thu, 14 Mar 2024 01:02 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

सारागांव थाना प्रभारी सत्यम चौहान से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई जिसमे उसने बताया कि उसकी पत्नी बिंदिया साहू 30 वर्ष का किसी और के साथ अवैध संबंध है जिसे लेकर वह शंका रखता था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले के ग्राम लखाली में शख्स ने पत्नी के चरित्र पर शंका करते हुए उसके साथ जमकर मारपीट की और गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। मृतका बिंदिया साहू उम्र 30 वर्ष का शव जमीन पर पड़ा मिला है। आरोपी पति संतोष साहु को पुलिस ने हिरासत में लिया है। घटना सारागांव थाना क्षेत्र की है।

विज्ञापन

 

सारागांव थाना प्रभारी सत्यम चौहान से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी संतोष साहू को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कि गई जिसमे उसने बताया कि उसकी पत्नी बिंदिया साहू 30 वर्ष का किसी और के साथ अवैध संबंध है जिसे लेकर वह शंका रखता था। बुधवार की रात्रि करीबन 8 बजे दोनों पति पत्नी के बीच लड़ाई झगड़ा हुआ  जिसमें पति संतोष साहू ने पत्नी बिंदिया साहू की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना की जानकारी ग्रामीणों से मिलने पर मौके पर पुलिस टीम पहुंची हुई है शव का पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। सारागांव थाने में आरोपी पति संतोष साहू के खिलाफ हत्या की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें