फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chhattisgarh: जांजगीर चांपा में अज्ञात वाहन ने युवक को रौंदा, मौत, रेलवे ओवरब्रिज पर मिला शव

Fri, 25 Nov 2022 11:54 AM IST
आकाश दुबे अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा

सार

चांपा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि रेलवे ओवरब्रिज में एक युवक का शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक युवक का सिर बुरी तरह से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुचला हुआ है और सिर का भाग रोड पर बिखरा पड़ा था।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के चांपा रेलवे ओवरब्रिज पर एक युवक को अज्ञात वाहन ने रौंद दिया। घटना गुरुवार रात लगभग 11:30 से 1:00 के बीच बताई जा रही है। मौके पर पहुंची पुलिस की टीम ने शव को पोस्टमार्टम के लिए चांपा बीडीएम अस्पताल में भेज दिया है। मृतक का नाम अमर लाल पटेल उम्र 34 पिता रामनाथ पटेल निवासी छोटे मुड़पार खरसिया का रहने वाला बताया जा रहा है।

विज्ञापन


चांपा थाना प्रभारी मनीष सिंह परिहार ने जानकारी देते हुए बताया कि गुरुवार की देर रात सूचना मिली कि रेलवे ओवरब्रिज में एक युवक का शव पड़ा हुआ है मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि मृतक युवक का सिर बुरी तरह से अज्ञात वाहन की चपेट में आने से कुचला हुआ है और सिर का भाग रोड पर बिखरा पड़ा था। मृतक के बैग में रखे कुछ दस्तावेज की मदद से उसकी पहचान की गई। जिसके बाद परिजनों को सूचना दी गई।

शुक्रवार मृतक के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। जहां उनसे पूछताछ करने पर बताया गया कि मृतक अमर लाल पटेल किसी काम से रायपुर गया हुआ था। वापस आने के क्रम में रेलवे ओवरब्रिज के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे रौंद दिया। जिससे घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो गई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें