फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत, आरोपी चालक ने किया सरेंडर

Tue, 02 Jul 2024 03:03 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के परपा थाना के ग्राम नियानार के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के परपा थाना के ग्राम नियानार के पास आज सुबह एक तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने बाइक सवार युवक को अपने चपेट में ले लिया। इस हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि टिप्पर चालक ने तत्काल गाड़ी को छोड़कर थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए मेकाज ले आई, वहीं मामले की जांच शुरू कर दिया गया है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि धुरगुड़ा बीचपारा निवासी रघुनाथ नाग पिता स्व. सिंधु नाग 45 वर्ष मंगलवार की सुबह अपनी मोटरसाइकिल लेकर खेत में रोपा लगाने के लिए मजदूर खोजने के लिए गया हुआ था। वापस आने के दौरान नियानार मोड़ के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार टिप्पर चालक ने रघुनाथ को अपनी चपेट में ले लिया, घटना इतनी जबरदस्त थी कि रघुनाथ की बाइक टिप्पर के नीचे फस गया। जबकि रघुनाथ दूर जा गिरा, जिससे कि उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर आ पहुंचे मार खाने के डर से चालक ने टिप्पर को सड़क पर खड़ा करते हुए थाने में सरेंडर कर दिया। पुलिस ने शव को पीएम के लिए भिजवाते हुए आगे की कार्रवाई शुरू कर दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें