फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: मेडिकल कॉलेज में डॉक्टर्स डे पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए किरणदेव, डॉक्टरों के लिए कही ये बात

Mon, 01 Jul 2024 05:53 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर में शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया।
विज्ञापन
भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर में शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल में डॉक्टर्स डे के अवसर पर पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव ने मेडिकल कॉलेज के सभी डॉक्टर को डॉक्टर्स डे की शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित किया। शासकीय मेडिकल कॉलेज डिमरापाल के ऑडिटोरियम में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक किरण देव शामिल हुए। 

विज्ञापन

 

डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में चित्रकूट विधायक विनायक गोयल भी साथ उपस्थित रहे, कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई, ऑडिटोरियम में आयोजित डॉक्टर्स डे कार्यक्रम में संबोधित करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव ने डॉक्टर्स डे की सभी को शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित करते हुए कहा कि डॉक्टरों  का हमारे समाज में एक अलग स्थान होता है, डॉक्टर अपने ड्यूटी दिन-रात करते हुए मरीजों की जान बचाते हैं, डॉक्टरों का जीवन संघर्षशील होता है।  

 

स्वास्थ्य के क्षेत्र में हमें अपने बस्तर को और बेहतर ढंग से आगे ले जाना है, जिसमें आप सभी डॉक्टरों का योगदान जरूरी है, वही चित्रकूट विधायक विनायक गोयल ने संबोधित करते हुए डॉक्टर्स डे की सभी को बधाई एवं शुभकामनाएं दिया, और कहा कि स्वास्थ्य क्षेत्र में जितना भी बेहतर हो सकता है उतना बेहतर हम सब मिलकर करेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें