बस्तर में अपार जनसमर्थन मिला, जो साफ तौर पर बताता है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। सभी कार्यकर्ता भाजपा की जीत का लक्ष्य बना कर दो महीने निरंतर प्राणप्रण से कार्य करें। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।
जगदलपुर में दो दिनी बस्तर प्रवास पर आये केन्द्रीय राज्यमंत्री विश्वेश्वर टूडू ने आज दूसरे दिन जिले के तीनों विधानसभा क्षेत्र जगदलपुर, चित्रकोट एवं बस्तर विधानसभा की कोर कमेटी की अलग-अलग बैठकें ली और चुनाव के संबंध में की जा रही तैयारियों की जानकारी ली, साथ कोर कमेटी के सदस्यों से बेहतर काम करने सुझाव-सलाह भी मांगे। टूडू ने कहा कि बस्तर की समस्त सीटों में जीत सुनिश्चित कर छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनानी है। जनता का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ है, कार्यकर्ता एकजुटता के साथ कांग्रेस को उखाड़ फेंकने परिश्रम करें।
विज्ञापन
भाजपा जिला कार्यालय में सुबह 11 बजे से सिलसिलेवार जगदलपुर और चित्रकोट विधानसभा कोर कमेटी की बैठक हुई और करपावण्ड में बस्तर विधानसभा कोर कमेटी की बैठक में केन्द्रीय राज्यमंत्री टूडू शामिल हुये। बैठकों में टूडू ने ज़ोर देते हुये कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा नेतृत्व हमें मिला है। प्रधानमंत्री मोदी जी की आमसभा ऐतिहासिक रही। बस्तर में अपार जनसमर्थन मिला, जो साफ तौर पर बताता है कि जनता जनार्दन का आशीर्वाद भाजपा के साथ है। सभी कार्यकर्ता भाजपा की जीत का लक्ष्य बना कर दो महीने निरंतर प्राणप्रण से कार्य करें। कांग्रेस को सत्ता से बाहर करने का समय आ गया है।