पुलिस ने इनके पास से चार नग मोबाइल जब्त किया है। इन पर अमानत में खयानत के तहत मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
जगदलपुर के बोधघाट पुलिस ने कोरियर कंपनी में काम करने वाले एक व्यक्ति और उसके दो साथियों को हिरासत में लिया है। बताया जा रहा है कि तीनों ने मिलकर के एक लाख 26 हजार रुपये के मोबाइल से भरा पार्सल पार कर लिया। पुलिस ने इनके पास से चार नग मोबाइल जब्त किया है। इन पर अमानत में खयानत के तहत मामला दर्ज करते हुए कोर्ट में पेश किया गया है जहां से उन्हें जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
मामले की जानकारी देते हुए सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि शहर के प्रॉपर एक्सप्रेस कोरियर कंपनी के संचालक सचिनकर ने बोधघाट थाने में रिपोर्ट लिखवाया की उनका कोरियर का काम है। रायपुर से आये कोरियर पार्सल में अलग-अलग कम्पनियों का 11 नग मोबाइल था जिसकी कीमत एक लाख 26 हजार रुपए है वह हेर- फेर हो गया है। इसके बाद बोधघाट पुलिस ने एक टीम बनाकर मामले की जांच शुरू की कंटेनर ड्रायवर से कड़ी पूछताछ की गई इसके बाद कुलेश्वर उर्फ कृष्णा, अनिल कुमार साहू, योमित सिंह राठौर के पास से चार नग मोबइल जब्त किया गया। इसके बाद इनको जेल भेज दिया गया।