फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur News: पानी से भरे ड्रम में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत, घर में मासूम को अकेला छोड़कर गए थे परिजन

Wed, 21 Jun 2023 05:47 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

हादसे के समय पिता अपने ड्यूटी चले गए थे, जबकि मां कमला पीने का पानी लेने के लिए घर से एक किमी दूर गई थी। जब मां करीब एक घंटे बाद 9 बजे घर पहुंची तो उसने देखा की बच्चा पानी में डूबा हुआ है।
विज्ञापन
पानी से भरे ड्रम में डूबने से बच्चे की मौत। (प्रतीकात्मक फोटो) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पानी से भरे ड्रम में डूबने से दो साल के बच्चे की मौत हो गई। हादसे के समय परिजन अपने-अपने काम से गए थे और बच्चा घर में ही अकेले खेल रहा था। जब मां लौटी तो देखा कि बच्चा ड्रम में पड़ा है। उसे निकालकर उपचार के लिए महारानी अस्पताल ले जाने निकली, लेकिन बच्चे ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामला बस्तर थाना क्षेत्र का है। 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, बहमनपारा निवासी मंगल (45) का दो साल का छोटा बेटा राकेश बुधवार सुबह करीब 8 बजे खेल रहा था। इस दौरान घर के बाहर बर्तन धोने के लिए पानी से भरे ड्रम में जा गिरा। हादसे के समय पिता अपने ड्यूटी चले गए थे, जबकि मां कमला पीने का पानी लेने के लिए घर से एक किमी दूर गई थी। जब मां करीब एक घंटे बाद 9 बजे घर पहुंची तो उसने देखा की बच्चा पानी में डूबा हुआ है।

जिसके बाद मां ने परिजनों के अलावा आसपास के लोगों को बुलाया, और बच्चे को उपचार के लिए महारानी अस्पताल लेकर जाने लगे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। बच्चे के शव को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें