फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदलपुर मेडिकल कॉलेज में नर्सों की हड़ताल: कहा- क्षमता से कम स्टाफ, मानसिक दबाव से परेशान; परिसर में प्रदर्शन

Wed, 21 Jun 2023 04:36 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जगदलपुर

सार

नर्सों ने बताया कि, 14 जून को इसी मामले को लेकर एक बैठक हुई थी। अधिकारियों ने कहा था कि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 20 से ऊपर स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद स्टाफ नर्स ने यह निर्णय लिया था कि अगर भर्ती नही होगी तो वे काम बंद कर देंगी। 
विज्ञापन
जगदलपुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में नर्सों ने हड़ताल कर किया प्रदर्शन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ में बस्तर संभाग के सबसे बड़े डिमरापाल मेडिकल कॉलेज में बुधवार से नर्सिंग स्टाफ हड़ताल पर चला गया है। नियमित नर्सों सहित नर्सिंग इंचार्ज सिस्टर ने काम बंद कर दिया है। नर्सेज मेडिकल कॉलेज अस्पताल के परिसर में एकत्र हो गईं और प्रदर्शन किया। इसके कारण वार्ड में भर्ती मरीजों को भी दिक्कतें शुरू हो गई हैं। छोटी-छोटी चीजों के लिए मरीज परेशान हो रहे हैं। दूसरी ओर नर्सों का कहना है कि अस्पताल में क्षमता से कम स्टाफ है। इसके कारण उनका मानसिक तनाव बढ़ता जा रहा है। कई बार कहने के बावजूद उनकी मांगों को पूरा नहीं किया गया। 

विज्ञापन


छत्तीसगढ़ परिचारिका कर्मचारी कल्याण संघ के उप प्रांताध्यक्ष अनशिला बैंस ने बताया कि मांगों को लेकर 13 जून से 15 जून तक रोजाना सुबह 10 बजे से 1 बजे तक कार्यबहिष्कार किया गया। इसके बाद भी उनकी मांग पूरी नहीं हुई। इससे बाध्य होकर अनिश्चितकालीन हड़ताल करनी पड़ रही है। वहीं इसे लेकर कलेक्टर के निर्देश पर अधीक्षक डॉक्टर अनुरूप साहू के कक्ष में नर्सों के साथ बैठक भी हुई, लेकिन नतीजा नहीं निकला। बैठक में अधिकारियों ने कहा कि, इस तरह से कार्य बहिष्कार करना अच्छी बात नहीं है। 

नर्सें बोली-आश्वासन के बाद भी कार्यवाही नहीं
नर्सों ने बताया कि, 14 जून को इसी मामले को लेकर एक बैठक हुई थी। अधिकारियों ने कहा था कि, वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 20 से ऊपर स्टाफ नर्स की भर्ती की जाएगी। करीब दो घंटे चली बैठक के बाद स्टाफ नर्स ने यह निर्णय लिया था कि अगर भर्ती नही होगी तो वे काम बंद कर देंगी। स्टाफ नर्स ने यह भी बताया की डिमरापाल में निरंतर स्टाफ की कमी एक बड़ा रूप ले चुकी है, जिसकी वजह से क्षमता से अधिक काम करना पड़ रहा है। इसके कारण वे शारीरिक व मानसिक रूप से परेशान हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें