फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: पिकअप वाहन में शार्ट सर्किट से लगी आग, ग्रामीण बोले- नक्सलियों ने लगायी आग मजदूरों के साथ की मारपी

Fri, 10 May 2024 03:42 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

इस मामले में सुकमा एसपी ने नक्सली घटना नहीं होने की बात कही, उनका कहना था कि पिकअप में आग शार्ट सर्किट से लगी है न की नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 
 
विज्ञापन
सड़क निर्माण में लगी पिकअप को जलाने का आरोप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुकमा जिले के फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के बड़ेसेट्टी इलाके के मोसलपारा में गुरुवार की शाम को एक पिकअप वाहन में आग लग गई। इस आग का कारण जहाँ पुलिस शार्ट सर्किट बता रही है, वही ग्रामीणों ने बताया कि नक्सलियों ने पहले वाहन को आग लगाई उसके बाद चालक के साथ ही ग्रामीणों के साथ मारपीट भी की। इस घटना के बाद मौके से पिकअप वाहन भी हटा दिया गया है फिलहाल पुलिस मामले की जांच करने की बात कह रही है। 

विज्ञापन

 

दरअसल सुकमा जिले के अंदुरुनी इलाकों में इस समय नई सड़क बनाने के साथ ही माइल स्टोन लगाने का काम किया जा रहा है जिसके चलते गुरुवार को भी एक पिकअप वाहन मजदूरों को लेकर सड़क किनारे माइल स्टोन लगा रहे थे तभी कुछ नक्सली मौके पर जाकर पिकअप चालक मजदूरों के साथ मारपीट की। यह पूरी घटना फुलबगड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम बड़ेसेट्टी इलाके के मोसलपारा और पटेलपारा के बीच की है । इधर पुलिस को मामले की जानकारी लगते ही पुलिस पार्टी घटना स्थल के लिए गई, जहां पुलिस पार्टी ने इस घटना को नक्सली घटना नहीं होने की बात कही गई। 
 

इस मामले में सुकमा एसपी ने नक्सली घटना नहीं होने की बात कही, उनका कहना था कि पिकअप में आग शार्ट सर्किट से लगी है न की नक्सलियों ने इस घटना को अंजाम दिया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें