फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत, घटना में दो की मौके पर हुई मौत, एक घायल का उपचार जारी

Fri, 10 May 2024 03:19 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक और बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है। 
विज्ञापन
हादसे के बाद क्षतिग्रस्त कार - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दंतेवाड़ा जिले के गीदम थाना क्षेत्र के जावंगा के पास बीती रात एक तेज रफ्तार कार चालक और बाइक में भिड़ंत हो गई। घटना में बाइक सवार तीन युवकों में दो की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक गंभीर रूप से घायल है जिसका जिला अस्पताल दंतेवाड़ा में भर्ती किया गया है। 

विज्ञापन

 

मामले की जानकारी देते हुए गीदम थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा ने बताया कि बालूद में रहने वाला पवन कड़ियाम अपने दोस्त रोहित ठाकुर और रामचंद यादव के साथ एक ही बाइक में सवार होकर लोहंडीगुड़ा शादी घर जा रहे थे। गुरुवार की देर रात करीब 8 से 9 बजे के बीच जगदलपुर की तरफ से आ रही एक तेज रफ्तार कार से बाइक सवार युवक जावंगा के नजदीक आमने सामने टकरा गए। हादसा इतना जबरदस्त था कि बाइक के साथ ही कार का सामने हिस्सा पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया और बाइक में सवार तीनों युवक काफी दूर जा गिरे। 

 

इस हादसे में पवन कड़ियाम और रोहित ठाकुर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि रायचंद गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तत्काल बाद वहां से गुजर रहे लोगों ने इसकी जानकारी फौरन गीदम पुलिस को दी । मौके पर गीदम थाना के स्टाफ समेत थाना प्रभारी धनंजय सिन्हा पहुंचे, 2 मृतकों समेत घायल को फौरन गीदम के अस्पताल ले जाया गया। जहाँ डॉक्टरों ने घायल का प्राथमिक उपचार कर उसे वार्ड में भर्ती कर दिया गया, वही मृतकों के शव को पीएम घर में रखवा दिया गया, घटना चुकी देर रात को हुई इसलिए शुक्रवार की सुबह दोनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम किया गया, पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें