फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या: नक्सलियों ने कुल्हाड़ी से मार डाला, भाई की शादी में आया था बीजापुर

Mon, 20 Feb 2023 03:41 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बीजापुर

सार

 बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया की घटनास्थल से किसी तरह का नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आशंका है कि नक्सलियों की आड़ में किसी और ने वारदात को अंजाम दिया हो। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 
विज्ञापन
पुलिस हेड कांस्टेबल फन्नी राम वेट्टी (फाइल फोटो) - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने रविवार देर रात एक पुलिस हेड कांस्टेबल की हत्या कर दी। कांस्टेबल का शव घर में खून से लथपथ मिला है। उस पर धारदार हथियार से हमला किया गया। पुलिस कांस्टेबल अपने चचेरे भाई की शादी में शामिल होने के लिए आया था। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मामला जांगला थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon Naxalite Attack: नक्सली हमले में दो जवान शहीद, जवानों पर की फायरिंग, बाइक में भी लगाई आग 

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, दंतेवाड़ा के गीदम निवासी पुलिस हेड कांस्टेबल फन्नी राम वट्टी (35) अपने चचेरे भाई बीजापुर के बेचलर गांव में रहने वाले मुन्ना राम वेट्टी की शादी में परिवार सहित शामिल होने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि रविवार रात करीब 12 बजे चार नक्सली घर में जबरदस्ती घुस आए। उस समय सब लोग सो रहे थे। तभी नक्सलियों ने कुल्हाड़ी और चाकू से हमला कर दिया। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें...Rajnandgaon: नक्सलियों ने जवान के पिता को मारी गोली, फिर धारदार हथियार से ली जान; अभी तक नहीं पहुंची पुलिस

बताया जा रहा है कि फन्नी राम ने बचाव करते हुए नक्सलियों को धक्का दिया और वहां से बाहर निकलकर भागा। इस पर नक्सलियों ने उसे दौड़ाकर घेर लिया और चाकू व कुल्हाड़ी से वारकर उसकी जान ले ली। इसके बाद वहां से भाग निकले। सूचना मिलने पर पर पुलिस पहुंची, लेकिन हमलावरों का पता नहीं लग सका। इसके बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। 

यह भी पढ़ें...Chhattisgarh: माओवादियों ने छुट्टी पर आए जवान की धारदार हथियार से की हत्या, शव के पास छोड़ गए पर्ची

बताया जा रहा है कि फन्नी राम की हाल ही में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल के लिए पदोन्नति हुई थी। बीजापुर एसपी अंजनेय वार्ष्णेय ने बताया की घटनास्थल से किसी तरह का नक्सली पर्चा बरामद नहीं हुआ है। ऐसे में सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है। आशंका है कि नक्सलियों की आड़ में किसी और ने वारदात को अंजाम दिया हो। आस-पास के लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें