फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: व्याख्याता की बेटी से तीन लाख रुपये की ठगी, एमबीबीएस में सीट दिलाने के नाम पर ऐंठे रूपये

Sun, 25 Feb 2024 05:23 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

जगदलपुर के धरमपुरा अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में रहने वाले एक व्याख्याता की बेटी को एक युवक ने फर्जी साइड में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर तीन  लाख रुपये से अधिक की राशि ठग लिया।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जगदलपुर के धरमपुरा अटल बिहारी वाजपेयी वार्ड में रहने वाले एक व्याख्याता की बेटी को एक युवक ने फर्जी साइड में एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर तीन  लाख रुपये से अधिक की राशि ठग लिया। व्याख्याता को सीट नहीं मिलने और युवक के द्वारा लगातार पैसे की मांग को देखते हुए थाना कोतवाली में मामला दर्ज कराया, जहां आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन

 

मामले के बारे में प्रार्थी ने बताया कि प्रिंस कुमार गुप्ता द्वारा एमबीबीएस डिग्री कोर्स में एडमिशन दिलाने के नाम पर ठगी किया है, प्रार्थी नेगानार हायर सेकेण्डरी स्कूल में व्याख्याता के पद पर पदस्थ है, प्रार्थी द्वारा बताया गया कि उसकी बेटी ने सितंबर माह 2022 में नीट रिजल्ट जारी होने के बाद प्रिंस कुमार गुप्ता के द्वारा फेसबुक में एमबीबीएस एडमिशन के संबंध में विज्ञापन जारी किया था, विज्ञापन देखकर फेसबुक पर लाइक करने के साथ ही एडमिशन नाऊ का बटल दबाने पर नाम, पता और मोबाइल नम्बर मांगा गया, जिस पर डिटेल भेजा गया, जिसके बाद प्रिंस कुमार गुप्ता के कर्मचारी द्वारा फोन किया गया और मोती तालाब नेहरू नगर भिलाई में एमबीबीएस एडमिशन की जानकारी के लिए बुलाया गया। 
 

 

प्रिंस कुमार गुप्ता के द्वारा भारत के एमबीबीएस के विभिन्न कालेज के बारे में जानकारी दिया, पूरी बात सुनने के बाद बेंगलूरू (कर्नाटक ) के बीजीएस ग्लोबल मेडिकल कालेज में एडमिशन की बात प्रिंस कुमार गुप्ता ने कहा, जहां एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर मुझसे पांच लाख रूपये मांग किया गया, जिसपर 16 सितंबर 2022 को बैंक आफ बडोदा जगदलपुर जाकर एक लाख रूपये एनएफईटी के माध्यम से उसके एकाउंट नम्बर 2629020000115 में ट्रांसफर किया गया। दिसम्बर माह 2022 में मन्नत गौतम का एडमिशन हो जाने की बात कहते हुए बेंगलूरू आने की बात कही, जिस पर प्रार्थी 18 दिसम्बर 2022 को राजधानी ट्रेवल्स जगदलपुर से बेंगलूरू पहुचे, 20 दिसम्बर 2022 को बेंगलूरू में प्रिंस कुमार गुप्ता ने एडमिशन के नाम पर 10 लाख मुझसे मांगा मना करने पर 2,25000 रूपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर मांगा और एडमिशन होने के बाद बाकि रूपये बाद में दे देने की बात कही। 

 

29 दिसम्बर 2022 को राजी हो गया, 30 दिसम्बर 2022 को 2,25,000 उसके पर्सनल एकाउंट नम्बर 50100325420490 एचडीएफसी बैंक में प्रिंस कुमार गुप्ता के एकाउंट में लैपटाप के माध्यम से 2,25,000 रूपये ट्रांसफर किया, प्रिंस गुप्ता ने चार जनवरी 2023 को एडमिशन हो जायेगा फिर भी एडमिशन नहीं हुआ और आज दिनांक तक एडमिशन नहीं करा पाया और न ही 3,25,000 रूपये मुझे वापस दिया है। प्रिंस कुमार गुप्ता द्वारा एमबीबीएस में एडमिशन दिलाने के नाम पर 3,25000 रूपये लेकर धोखाधडी किया है धोखाधडी कर लिया हुआ रकम को प्रिंस कुमार गुप्ता द्वारा वापस नही लौटने पर प्रार्थी ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली थाने में दर्ज कराया है, जहां पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें