फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: देर रात पुलिस ने चलाया चेकिंग अभियान, होटल, लॉज की हुई चेकिंग, ली गई पूरी जानकारी

Sat, 24 Feb 2024 04:12 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बस्तर पुलिस द्वारा देर रात अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त किया। इस दौरान होटल, लॉज में रुकने वाले यात्रियों के सामानों की जांच करने के साथ ही होटलों में रुकने वाले की पूरा जानकारी ली गई। 
विज्ञापन
लॉज की जांच पड़ताल करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर पुलिस द्वारा देर रात अलग-अलग क्षेत्रों में कॉम्बिंग गस्त किया। इस दौरान होटल, लॉज में रुकने वाले यात्रियों के सामानों की जांच करने के साथ ही होटलों में रुकने वाले की पूरा जानकारी ली गई। 

विज्ञापन

 

 

बताया जा रहा है कि बस्तर पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसमें आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु काम्बिंग गश्त लगातार किया जा रहा है, जिसके लिए जिला बस्तर के समस्त थानों /चौकियों के अधिकारियों और कर्मचारियों द्वारा मध्यरात्रि से लेकर सुबह तक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा के द्वारा आपराधिक तत्वों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही करने की बात कहते हुए संपूर्ण जिला में शांति व्यवस्था बनाये रखने के लिए समस्त एसडीओपी अधिकारियों व थाना प्रभारीगण के द्वारा पुलिस बल के साथ मध्य रात्रि में कॉम्बिंग गश्त की शुरुआत की गई।  


जिला बस्तर के समस्त शहर के मुख्य इलाकों में गश्त किया गया तथा लॉज / होटल/ धर्मशाला/ सराय की बारीकी से चेकिंग की गई, साथ ही मोबाइल चेक पोस्ट के माध्यम से शहर में प्रवेश करने वाले समस्त वाहनों एवं सामानों का औचक निरीक्षण किया गया। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य असामाजिक तत्वों पर अंकुश लगाना एवं आगामी लोकसभा चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराना है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें