फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kondagaon: आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, आंधी आने पर पेड़ के नीचे लेकर खड़े थे चरवाहे

Wed, 05 Apr 2023 05:23 PM IST
मोहनीश श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोंडागांव

सार

दोपहर में अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। इस पर मवेशी एक पेड़ के नीचे आकर खड़ हो गए। तभी आकाशीय बिजली चमकी और वहां गिर पड़ी। इसके चलते 15 मवेशियों की मौत हो गई। 
विज्ञापन
आकाशीय बिजली गिरने से मवेशियों की मौत हो गई। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छत्तीसगढ़ के कोंडागांव में बुधवार दोपहर आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत हो गई। मवेशियों को लेकर चरवाहे जंगल में चराने के लिए ले गए थे। इसी दौरान अचानक आंधी आने लगी और बिजली गिर पड़ी। इसकी चपेट में आकर मवेशी मर गए। हादसे का पता चलने गांव क अन्य लोग भी मौके पर पहुंचे। इसके बाद सरपंच और अफसरों को इसकी जानकारी दी गई। मामला कोंडागांव थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, गांव मर्दापाल में निवासी ओलधर कोर्राम ने बताया कि, उसका छोटा भाई लिमधर और धनसिंह के मवेशी घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में चर रहे थे। इसी दौरान दोपहर में अचानक मौसम बदला और आंधी चलने लगी। इस पर मवेशी एक पेड़ के नीचे आकर खड़ हो गए। तभी आकाशीय बिजली चमकी और वहां गिर पड़ी। इसके चलते 15 मवेशियों की मौत हो गई। इसमें धनसिंह से व लिमधर तीन मवेशी शामिल हैं। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें