फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jagdalpur: BJP प्रदेशाध्यक्ष बोले- खिलाड़ियों में खेल भावना होना सर्वोपरि, विजेता- उपविजेता को दिया पुरूस्कार

Mon, 01 Jul 2024 02:01 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

खेल एवं युवा कल्याण विभाग  द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय संभागस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने  खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।  
विज्ञापन
BJP प्रदेशाध्यक्ष किरणदेव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खेल एवं युवा कल्याण विभाग एवं छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के द्वारा इंदिरा प्रियदर्शनी स्टेडियम में आयोजित दो दिवसीय संभागस्तरीय शतरंज प्रतियोगिता के समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण देव शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार वितरण कर उत्साह बढ़ाया। 

विज्ञापन


शतरंज के प्रतियोगिता के समापन अवसर पर विधायक देव ने कहा कि संभाग स्तरीय शंतरज प्रतियोगिता में पूरे बस्तर संभाग से लगभग 400 खिलाड़ियों ने अपना प्रतिभा का प्रदर्शन किया। शंतरज प्रतियोगिता में चार वर्गों में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था, जिसमें संभाग भर से आये खिलाड़ियों ने अपने सर्वश्रेष्ठ खेल का प्रदर्शन किया, जिसमें विजयी सभी प्रतियोगियों को बधाई एवं शुभकामनाएं और साथ ही उपविजेता एवं समस्त खिलाड़ियों को निराश होने की आवश्यकता नहीं है। प्रयास करते रहे सफलता अवश्य प्राप्त होगी। 

सभी खिलाड़ियों ने खेल भावना के साथ अपना उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। वहीं समापन कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शतरंज संघ के सचिव हेमंत खूंटे एवं बस्तर जिला अध्यक्ष शंतरज संघ शंशाक शेंडे ने भी अपनी बात रखी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें