फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव: भाजपा ने कसी कमर, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री और प्रदेश संगठन महामंत्री ने दिया जीत का मंत्र

Wed, 20 Mar 2024 07:49 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर

सार

बुधवार की सुबह भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बस्तर जिले की तीनों विधानसभा जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर की कोर कमेटी की लंबी बैठक की। 
विज्ञापन
बस्तर कोर कमेटी की बैठक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बस्तर प्रवास पर आये भाजपा के क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने जिले के प्रत्येक बूथ में 370 वोट भाजपा के पक्ष में बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को लक्ष्य दिया है। जिसके लिये एक-एक मतदाता से संपर्क साधने और हर एक घर में दस्तक देने भाजपा कार्यकर्ताओं को कहा गया है। बुधवार की सुबह भाजपा कार्यालय में क्षेत्रीय संगठन महामंत्री जामवाल व प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने बस्तर जिले की तीनों विधानसभा जगदलपुर, चित्रकोट व बस्तर की कोर कमेटी की लंबी बैठक ली और बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतने की रणनीति बनाते हुये कोर कमेटी के सदस्यों से चर्चा की। 

विज्ञापन

 

भाजपा संगठन के दोनों आला नेताओं ने तीनों विधानसभाओं की कोर कमेटी की बैठक एक साथ लेते हुए चुनावी तैयारियों के एक एक बिंदु पर बात की। क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जामवाल ने कहा कि बस्तर लोकसभा सीट में प्रथम चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा, आज और अभी से मिले 30 दिनों में सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को दिन रात मेहनत कर पूरी ताकत झोंकनी है। जिन्हें जो दायित्व मिला है, वो उसे कर्मठता से पूरा करें।
 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अनेक जन कल्याणकारी योजनाओं पर धरातल में काम हुआ है। प्रत्येक लाभार्थी, मतदाता से घर-घर जाकर कार्यकर्ता जीवंत संपर्क बनायें। प्रदेश में भी अब भाजपा की सरकार है। अपने बूथ को मजबूत करने पर काम करना है और हर बूथ से भाजपा के पक्ष में 370 वोट बढ़ाने का लक्ष्य साध महेनत करनी है। प्रदेश महामंत्री संगठन पवन साय ने कहा कि कार्यकर्ता ही भाजपा की ताकत है। प्रदेश में भाजपा की सरकार कार्यकर्ताओं के परिश्रम से ही पुन: स्थापित हुई है। बस्तर लोकसभा सीट को बडे़ मार्जिन से जीतना है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें