फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CG: प्रदेश के स्वास्थ्यकर्मियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल खत्म, मांगों को लेकर राज्य सरकार से मिला आश्वासन

Mon, 24 Jun 2024 10:13 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम

सार

छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। यह हड़ताल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हो रही थी। 
 
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मचारी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूरे प्रदेश में शुक्रवार 21 जून से चल रहे स्वास्थ्य विभाग के नियमित कर्मचारियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल सोमवार को खत्म हो गई। यह हड़ताल छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ के बैनर तले हो रही थी। कबीरधाम जिले के कर्मचारी कवर्धा शहर के राजमहल चौक स्थित धरना स्थल राजीव पार्क में बैठे हुए थे। अब कल से सभी कर्मचारी अपने काम पर लौटेंगे। 

विज्ञापन


संघ के कबीरधाम जिला अध्यक्ष अशोक डहरिया ने बताया कि सोमवार को प्रदेश स्तर पर शासन व संघ के पदाधिकारी के बीच तीन सूत्रीय मांग को लेकर चर्चा की गई। इस दौरान बताया गया कि कार्य आधारित वेतन (पीएलपी) की राशि 43 करोड़ 92 लाख रुपये पूर्व में ही संबंधित जिलों को जारी कर दी गई। इसके अलावा अन्य मांगों को लेकर कमेटी बनाकर निर्णय लिया जाएगा। 

बता दें कि छत्तीसगढ़ प्रदेश स्वास्थ्य कर्मचारी संघ तीन प्रमुख मांग को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे थे। इसमें गृह जिले मे स्थानांतरित नियम, आठ किमी मुख्यालय निवास की अनुमति, कांकेर जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी को बर्खास्त किया गया है। उसकी बहाली करने व कार्य आधारित वेतन (पीएलपी) की राशि देने की मांग शामिल है। कबीरधाम जिले में यह राशि अप्रैल माह से नहीं मिली थी।
विज्ञापन


कर्मचारियों के हड़ताल के कारण उप स्वास्थ्य केंद्र में होने वाले ऑनलाइन कार्य जैसे डेली रिपोर्टिंग, वैलनेस रिपोर्टिंग, आईडीएसपी, ई- संजीवनी, यूविन, एनसीडी हेल्थ मेला प्लानिंग समेत रिपोर्टिंग कार्य प्रभावित हो रहे थे। यह हड़ताल लगातार जारी रहता तो स्वास्थ्य केंद्र में आने वाले मरीजों को दिक्कत होती। वहीं, सोमवार को जिले के कई स्वास्थ्य केंद्र में थाला लटका रहा। राहत की बात है कि अब कल मंगलवार से सभी अस्पताल में पूर्व की तरह काम होंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें